फोटो22कासगंज लोक निर्माण विभाग कार्यालय । संवाद
कासगंज। लंबे समय से अटके गंगीरी मार्ग के चौड़ीकरण की मांग का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। शासन ने सड़क निर्माण के लिए 16.20 करोड़ रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को अवमुक्त कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। पहले यह सड़क 7 मीटर बनाई गई थी, लेकिन अब यह सड़क 10 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इस मार्ग से प्रतिदिन 50 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। कासगंज से ढोलना, गंगीरी, छर्रा, अलीगढ़, अतरौली, बुलंदशहर और दिल्ली सहित अन्य स्थानों की ओर आने-जाने के लिए इस मार्ग से होकर वाहन गुजरते हैं।
वाहनों के दबाव के कारण आए दिन मार्ग पर जाम के हालात बन जाते हैं। बिलराम निवासी मुकुल सागर, विजयकांत ने बताया इस मार्ग पर काफी संख्या में वाहन गुजरते हैं।
वाहनों का अधिक दबाव होने के कारण आए दिन जाम के हालात बनते हैं। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने 46 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने मंजूरी देने के साथ ही 16.20 करोड़ रुपये की धनराशि विभाग को भेजी दी है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू होगा।