फोटो 43- सिढ़पुरा के गांव दहेली बुजुर्ग में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंची पटियाली विधायक
सिढ़पुरा (कासगंज)। बुलंदशहर में बेलोन माता की जात व मुंडन कराने गए दहेली बुजुर्ग गांव के परिवार की ईको कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। दो घायल ललिता और प्रतीक का ऑपरेशन किया गया है जबकि अनिका के सिर में खून जमाव हो गया है। उसका इलाज चल रहा है।
रिश्तेदार व नजदीकी लोग पहुंचकर मृतकों के परिजन को ढांढ़स बंधा रहे हैं। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई जबकि तीन लोग घायल हैं। इसके अलावा ईको कार स्वामी एवं चालक शिवशेखर की मौत हुई थी। दोनों परिवार में शोक का माहौल है।
पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान हादसे के बाद मृतकों के घर पहुंची। उन्होंने शोकाकुल परिजन को ढांढ़स बंधाया और मदद का भरोसा दिया। उन्होंने हादसे पर दुख व्यक्त किया।