फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: वाहन चालक 31 मार्च तक भरें बकाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में जनवरी और फरवरी माह में परिवहन विभाग की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चलाया गया। इसके तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इसका उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना था।
विज्ञापन


सहायक उप संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी मिश्र के नेतृत्व में अभियान चला गया था। प्रवर्तन दल ने 1 जनवरी से 28 फरवरी तक वाहन चालकों को जागरूक किया। एआरटीओ आरपी मिश्र ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर लगभग 2000 वाहन चालकों के चालान काटे गए थे। साथ ही 148 वाहनों को सीज भी किया गया। विभाग की ओर से कुल 45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था जिसमें से 35 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है। अभी भी 10 लाख रुपये वाहन चालकों पर बकाया हैं। यदि वाहन चालक 31 मार्च तक शेष जुर्माने की राशि जमा नहीं करते हैं तो मामला न्यायालय में पहुंच जाएगा। इसके बाद उन्हें न्यायालय में जुर्माना अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें