फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: होली पर चालक -परिचालक को मिलेगा प्रोत्साहन योजना का लाभ

Thu, 19 Feb 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने होली पर बस चालक और परिचालकों के लिए 10 दिनों की प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसके तहत निर्धारित किलोमीटर तक बसों के संचालन पर उन्हें 4500 रुपये की धनराशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी। इस योजना में डिपो के कार्यशाला कर्मियों को भी शामिल किया गया है। कासगंज डिपो से प्रतिदिन 104 बसों का संचालन जाता है। इन बसों में प्रतिदिन यात्री अलीगढ़, दिल्ली, गाजियाबाद, आगरा, बरेली, नोएडा, गुरुग्राम सहित अन्य मार्गों के लिए सफर करते हैं। होली पर बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। पर्व पर घर लौटते समय लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी की है। निगम की ओर से चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की है। यह योजना 28 फरवरी से 9 मार्च तक लागू रहेगी। नियमित, संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को लगातार बिना अवकाश के 10 दिनों तक 300 किलोमीटर प्रतिदिन बस का संचालन अनिवार्य रहेगा। इसके लिए चालक व परिचालकों को प्रोत्साहन के रूप में 4500 रुपये एक मुश्त धनराशि दी जाएगी। वहीं 9 दिनों तक 300 किलोमीटर प्रतिदिन बसों का संचालन करने वाले चालक व परिचालकों को 3600 रुपये प्रदान किए जाएंगे। निर्धारित किलोमीटर से अधिक बस चलाने पर वाले आउटसोर्सिंग व संविदा के चालक व परिचालकों को 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से प्रोत्साहन राशि मिलेगी। वहीं कार्यशाला के कर्मियों को प्रोत्साहन योजना में 10 दिन ड्यूटी करने पर 2100 रुपये और 9 दिन ड्यूटी करने पर 1800 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

डिपो इंचार्ज नीरज कुमार ने बताया कि होली पर्व यात्रियों को सुविधा के लिए परिवहन निगम ने चालक,परिचालक व डिपो कर्मियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की है। 28 फरवरी से 9 मार्च तक प्रतिदिन 300 किलोमीटर या उससे अधिक बस का संचालन करने पर इसका लाभ कर्मियों को मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें