फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: चालक को बंधक बनाकर पीटा, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव नगला भम्मी के समीप सड़क हादसे के बाद मैक्स पिकअप चालक को बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब 7 बजे एक मैक्स पिकअप की टक्कर से सड़क किनारे खड़े गोवर्धन के तीन वर्षीय बेटे गोलू की मौत हो गई थी। आक्रोशित परिजन और भीड़ ने चालक नजीब अली को बंधक बना लिया था। आरोप है कि उसकी बेरहमी से पिटाई की और वाहन में तोड़फोड़ की जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्रवाई का भरोसा देकर चालक को भीड़ से मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस ने घायल चालक का चिकित्सीय परीक्षण कराया और उसकी तहरीर पर चार नामजद तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए तोलकपुर चुंगी के पास से नामजद आरोपी आकाश, बबलू, लक्ष्मण और नन्हे को दबोच लिया। पुलिस अन्य अज्ञात आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। बच्चे की माैत के मामले में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें