फोटो10सोरों गेट आंबेडकर पार्क में सामाजिक समरसता कार्यक्रम मनाते एबीवीपी के कार्यकर्ता ।स्र
कासगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सामाजिक समरसता दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया। संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर से प्रेरणा लेते हुए कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता, समानता एवं राष्ट्रहित के संकल्प दोहराए।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद पार्क परिसर में दीप प्रज्ज्वलन कर दीपोत्सव मनाया गया। नगर मंत्री कृष्णा माहेश्वरी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। आज का दिन हमें समाज में समरसता एवं एकता की भावना को सशक्त करने का संदेश देता है। इस दौरान जिला प्रमुख डॉ. भारती वार्ष्णेय, नगर संगठन मंत्री ध्रुव गंगवार, मुस्कान, सोनी, ज्योतिर्मय,आयुष दीक्षित, विष्णु, हिमांशु, मयंक आदि मौजूद रहे।