कासगंज। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत थाना सिढपुरा क्षेत्र में दर्ज एक दहेज उत्पीड़न मामले में न्यायालय ने अहम फैसला सुनाया है। पुलिस ने दोषी को तीन वर्ष की सजा सुनाई।
पुलिस ने वर्ष 2022 में किशनवीर उर्फ कृष्णवीर निवासी हमीरपुर के खिलाफ दहेज उत्पीडन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की। न्यायालय ने सुनवाई के बाद दोषसिद्ध करते हुए फैसला सुनाया। कोर्ट ने 3 वर्ष के साधारण कारावास तथा 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में अभियुक्त को 01 माह का अतिरिक्त कारावास का सजा में प्रावधान किया है। संवाद