फोटो26कासगंज में जिला कांग्रेस की बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय व अन्य । स्रोत: संगठ
कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष मनोज पांडेय ने प्रदेश सरकार और भाजपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने महोबा में दलित छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के मामले को उठाते हुए कहा कि पीड़ित परिवार से दुख साझा करने जा रहे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को रोकने का प्रयास किया गया।
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ‘काम लो और चंदा दो’ की नीति पर चल रही है। आगरा में टोरेंट पावर का 430 करोड़ रुपये माफ करना और अयोध्या में चंदे के नाम पर हुई लूट इसका बड़ा प्रमाण है। उन्होंने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए कहा कि जल शक्ति मिशन के तहत करोड़ों की लागत से सोरोंजी की आसरा कॉलोनी और सहावर के न्यौली गांव में बनी पानी की टंकियां लीक हो रही हैं और गिर रही हैं। जिला अस्पताल में वेंटिलेटर धूल फांक रहे हैं और तहसीलों में किसानों से लूट हो रही है।
इस दौरान स्टेट कोऑर्डिनेटर ब्रज जोन मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत, प्रतिभा सिंह, गुलफान सिंह यादव, राम सिंह, अभिषेक दुबे और राजा सलमानी आदि मौजूद रहे। संवाद