फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अंतिम तिथियों का न करें इंतजार, लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों की तय होगी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इसे लेकर जिला प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कड़े निर्देश जारी करते हुए शैक्षिक सत्र 2026-27 के ऑनलाइन आवेदन और अग्रिम पंजीकरण की प्रक्रिया को तय समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जारी निर्देशों के अनुसार, कक्षा 10 और 12 के परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तय की गई है। इसके अलावा, कक्षा 9 और 11 के अग्रिम पंजीकरण के लिए 25 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है, जबकि विद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रवेश की अंतिम तिथि 8 अगस्त रखी गई है।
डीआईओएस ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथियां बेहद नजदीक हैं, इसलिए विद्यालय स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना परिषद के पोर्टल पर समय से सभी प्रक्रियाएं पूरी कराएं।
विज्ञापन

यदि कोई छात्र तकनीकी या अन्य कारणों से आवेदन से छूट जाता है, तो इसके लिए संबंधित विद्यालय की सीधे तौर पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। विभाग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समय रहते सभी पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण और आवेदन सुचारू रूप से पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें