फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जिला टॉपर शांतनु को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। ज्ञानोदय विद्यालय में शुक्रवार को यूपी बोर्ड इंटर में जिला टॉप करने वाले छात्र शांतनु भदौरिया को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि ज्ञानोदय विद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है। विद्यालय के पूर्व छात्र शांतनु ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। शांतनु ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक इसी विद्यालय से प्राप्त की। प्रधानाचार्य सुमित कुमार मिश्र ने ट्रॉफी देकर उनकी उपलब्धि को सराहा। इस दौरान जगदीश मिश्र, नीरज मिश्रा, संजीव चौहान, पावन शाक्य, आशीष शाक्य, निशांत कुशवाह, सुधीर भदौरिया और दीपू भदौरिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




मेधावियों को किया गया सम्मानित
मोहनपुरा। रानी अवंतीवाई इंटर कॉलेज रामपुर में शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थी खुश नजर आए। प्रधानाचार्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम निवास सिंह ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इंटरमीडिएट की छात्रा टीनू वर्मा और प्रतिज्ञा ने 84 प्रतिशत और निशांत वर्मा ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं हाईस्कूल में मीना कुमारी ने 89.6 प्रतिशत, गुलशन ने 87.5 प्रतिशत, देव तोमर ने 86.33 प्रतिशत, धीर प्रताप ने 86.16 प्रतिशत, रजत कुमार ने 85.8 प्रतिशत और निक्की ने 85.1 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्षेत्र और विद्यालय को गौरवान्वित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें