फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 30 नवंबर को होगी जिला आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप

Fri, 28 Nov 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन 30 नवंबर 2025 को चैंपियनशिप आयोजित करेगी। प्रतियोगिता का आयोजन केए पीजी कॉलेज में किया जाएगा। इसके लिए ई-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। विजेताओं को राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के प्रवीन जादौन ने बताया कि प्रतियोगिता में कासगंज जिले के प्रतिभागी शामिल होंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन’ रहेगी। साथ ही शनिवार को प्रतिभागियों का वजन लिया जाएगा और उसी दिन शाम 5 बजे तक स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी कराया जा सकेगा। प्रत्येक श्रेणी में विभिन्न’वज़न वर्गों के मुकाबले होंगे। इसके अलावा दायां हाथ, बायां हाथ और दोनों हाथों के मुकाबले अलग-अलग आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिताएं पीपुल्स आर्मरेस्लिंग फेडरेशन इंडिया (पीएएफआई) और वर्ल्ड आर्मरेस्लिंग फेडरेशन (डबलूएएफ ) नियमों के तहत डबल एलिमिनेशन फॉर्मेट में होंगी। खिलाड़ियों के लिए गोल गले की टी.शर्ट, ट्रैकसूट लोअर और स्पोर्ट्स शूज़ पहनना अनिवार्य रहेगा। जिला स्तर पर विजेताओं के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप जनवरी 2026 में गाजियाबाद, लखनऊ में प्रस्तावित है। विजेता इसमें हिस्सा ले सकेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें