फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: लघुशंका करने से पर विवाद, युवक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में सहावर रोड पर चींटा नगला गांव के पास 1 सितंबर की शाम लघुशंका करने से रोकने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपियों ने लोहे के कड़े और नुकीली चीज से सिर पर वार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दिहारी गांव निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि 1 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे उनका बेटा भूपेंद्र कुमार अपने साथी के साथ अंडा खाकर घर लौट रहा था। रास्ते में नगला चींटा के पास वह लघुशंका करने रुका तो नगला चतुरिया निवासी गेंदालाल, नरेश और लेखराज ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से पीटा। आरोप है कि नरेश ने हाथ के लोहे के कड़े और किसी नुकीली वस्तु से भूपेंद्र के सिर पर वार कर दिया जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें