फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: प्रशिक्षण के लिए आपदा मित्र लखनऊ किए रवाना

Fri, 28 Nov 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो19कासगंज से आपदा प्र​शिक्षण के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एडीएम ।स्रोत: सूचना
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश के राहत आयुक्त के निर्देशों पर जिले में चयनित किए गए 48 आपदा मित्रों को प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

जिले में एनसीसी, एनएसएस व अन्य एनजीओ के स्वयंसेवी सदस्यों में से 48 युवकों का चयन आपदा मित्रों के रूप में किया गया। इनको प्रशिक्षण के उपरांत होमगार्ड की भर्ती में तीन अंकों का अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिग्विजय प्रताप सिंह ने एसडीआरएफ टीम के साथ इन आपदा मित्रों को रवाना किया गया। 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक एसडीआरएफ के द्वारा विभिन्न प्रकार की आपदा के संबंध में इन्हें 12 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आवश्यक उपकरण एवं किट भी आपदा मित्रों काे प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें