फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पंचायत कार्यकाल बढ़ाने की मांग, प्रशासक नियुक्ति का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। प्रधान संगठन ने कहा कि यदि पंचायत चुनाव समय पर नहीं होते, तो प्रशासकों की नियुक्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ होगी। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला महामंत्री शिव कुमार हमदर्द ने बताया कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त होगा। वर्तमान परिस्थितियों में पंचायत चुनाव समय पर होते नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में निर्वाचित पंचायतों की जगह प्रशासक नियुक्त किए जा सकते हैं। प्रधान संगठन इसका विरोध करता है। उन्होंने कोरोना काल में प्रशासकों की नियुक्ति के दौरान वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
प्रधान संगठन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि चुनाव होने तक वर्तमान प्रतिनिधियों को ही कार्यभार जारी रखने की अनुमति मिले। पंचायत व्यवस्था लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी है। इसे कमजोर करने से ग्रामीण विकास प्रभावित होगा। इस दौरान प्रधान कुलदीप, प्रेमसिंह, सुशील कुमार, राजवीर सिंह, शीलेंद्र कुमार और सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें