फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: महिलाओं में तंबाकू और शराब सेवन के आंकड़ों में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों का सकारात्मक असर अब महिलाओं के बीच साफ दिखाई देने लगा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के पांचवें और छठे चरण के आंकड़ों के अनुसार, जिले में तंबाकू और शराब का सेवन करने वाली महिलाओं के अनुपात में कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एनएफएचएस के तहत 15 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं के तंबाकू और शराब के सेवन का आकलन किया जाता है। पांचवें सर्वे में जिले की 6.9 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू का सेवन करती थीं, जो छठे सर्वे में घटकर 4.5 प्रतिशत पर आ गई हैं।
इस प्रकार तंबाकू सेवन करने वाली महिलाओं की संख्या में 2.4 प्रतिशत अंक (सापेक्ष रूप से करीब 34.8 प्रतिशत) की गिरावट आई है। इसी प्रकार, शराब पीने वाली महिलाओं का अनुपात भी पांचवें सर्वे के 0.4 प्रतिशत से घटकर छठे सर्वे में महज 0.1 प्रतिशत रह गया है, जो कि 75 प्रतिशत की बड़ी गिरावट को दर्शाता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव सक्सेना ने इस पर संतोष जताते हुए बताया कि अब तंबाकू और शराब की लत छोड़ने के लिए अस्पताल आने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। वे चिकित्सकीय सलाह और सहायता लेने के लिए आगे आ रही हैं, जो समाज में बढ़ती जागरूकता का प्रमाण है।


वर्जन
जिला अस्पताल में गैर-संचारी रोग केंद्र संचालित है। यहां तंबाकू और शराब समेत अन्य नशे छोड़ने के लिए जानकारी करने महिलाएं भी पहुंचती हैं। उन्हें नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देने के साथ इससे बचने के उपाय बताए जाते हैं। -डाॅ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें