फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दिन-रात तपिश, चढ़ते पारे ने बढ़ाई मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। गर्मी अब सिर्फ दिन तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि रात में भी लोगों को परेशान कर रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री तक पहुंच गया। इससे रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

सुबह से ही तेज धूप लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर देती है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, लू के थपेड़े हालात को और गंभीर बना देते हैं। दोपहर के समय 21 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। बाहर निकलने वालों को गर्म हवा के झोंके शरीर को झुलसाते हुए महसूस होते हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए सफर करना मुश्किल हो गया है और लोग छाया की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं।
गर्मी का असर सार्वजनिक स्थानों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। हैंडपंपों और पानी के अन्य स्रोतों पर भीड़ बढ़ गई है, जबकि लोग गला तर करने के लिए शीतल पेय की तलाश करते दिख रहे हैं। पार्कों में भी लोग पेड़ों की छांव में बैठकर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, बाजारों में भीड़ कम हो गई है और दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा जा रहा है।
विज्ञापन

रातों में भी नहीं मिल रही राहत

रात के समय भी हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है। उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है, जिससे थकान और बेचैनी बढ़ रही है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए फिलहाल राहत के आसार कम नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की है।
रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

हाल के दिनों में कासगंज में गर्मी ने पिछले 16 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अप्रैल माह का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। यह स्थिति दर्शाती है कि इस वर्ष गर्मी का प्रकोप कितना गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें