फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कुश्ती में पंकज, दाैड़ में कुंती और राजेश जीते

विज्ञापन
फोटो55सोरोंजी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। स्रो
विज्ञापन
सोरोंजी। गांव प्रहलादपुर स्थित खेल स्टेडियम में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर कुश्ती एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बजरंग दल के जिला संयोजक गोविंद महेरे ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कई रोमांचक कुश्तियां हुईं। इनमें भानु प्रताप, टिंकू सियारपुर, अतुल सियारपुर, प्रांजल सोरों, रिंकू कादरवाड़ी और हनी विजयी रहे। 11000 रुपये की मुख्य कुश्ती में पंकज कासगंज ने दुष्यंत सिरावली को पराजित किया। 100 मीटर दौड़ में कुंती और 500 मीटर दौड़ में राजेश ने जीत हासिल की। सभी विजेताओं को नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रमोद साहू, विभाग मंत्री विनय राज पन्नू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें