फोटो01कासगंज में माहेश्वरी महिला समिति के हर घर पौधा घर घर पौधा कार्यक्रम की विजेता प्रतिभागी
कासगंज। माहेश्वरी महिला समिति ने श्रीमती गंगादेवी माहेश्वरी भवन में प्रतियोगिताएं आयोजित की। इनमें रचनात्मकता, पर्यावरण संरक्षण और प्रतिभा का अनूठा संगम देखने को मिला। इस दौरान बच्चों और महिलाओं ने अपनी कला और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में वन मिनट शो प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्नों से लेकर बड़े बच्चों तक ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया। वहीं क्ले आर्ट प्रतियोगिता में बालिकाओं ने मिट्टी से आकर्षक कलाकृतियां बनाकर अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। महिलाओं के लिए आयोजित बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें अनुपयोगी वस्तुओं को सजावटी और उपयोगी सामग्री में बदलकर पुन: उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इसके अलावा ठाकुरजी की पुरानी पोशाकों से पोटली और लिफाफे बनाने की प्रतियोगिता ने धार्मिक आस्था के साथ रचनात्मकता का सुंदर मेल प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने सराहना की। प्रतिभागियों के नवाचार और सृजनशीलता ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
कार्यक्रम की संयोजिका संगीता महेश्वरी, लवी बिरला, अंजलि पल्तानी, साक्षी एवं पूनम बांगड़ ने व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष नीलम पल्तानी, मंत्री दीप्ति बिड़ला, जिला अध्यक्ष अलका महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में सदस्याएं उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—
3 से 6 वर्ष (वन मिनट शो)
प्रथम-वैष्णवी बिड़ला
द्वितीय -अक्षत माहेश्वरी
तृतीय- अर्जुन पल्तानी
7 से 12 (वन मिनट शो)
प्रथम- आर्या माहेश्वरी
द्वितीय-यशी माहेश्वरी
तृतीय-सेरिन माहेश्वरी
महिलाओं का वन मिनट शो
प्रथम-. प्रीति मालू
द्वितीय- पूनम बढ़ियादा
तृतीय- पूनम लाहोटी
क्ले आर्ट प्रतियोगिता
प्रथम स्थान
विरिका पल्तानी
हर घर पौधा घर घर पौधा
प्रथम- ऐश्वर्या महेश्वरी
द्वितीय यशिका जाजू व रोमा महेश्वरी
तृतीय- यशी
पोटली बनाओ प्रतियोगिता
प्रथम-. यशी
द्वितीय रश्मि
तृतीय- ऋचा