फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गंगा के कटान से सुरक्षा के लिए स्थायी घाट और पुल निर्माण की उठी मांग

Mon, 22 Jun 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो45- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ग्रामीणों की समस्या सुनत
विज्ञापन
कासगंज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बृज जोन कोऑर्डिनेटर मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने लहरा, कादरवाड़ी और नगला हीरा गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज देश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से तरह त्रस्त है। रोजगार न मिलने से युवाओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। डबल इंजन की सरकार में सबसे बुरा हाल किसान और मजदूर वर्ग का है। किसानों को अपनी ही फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है।

इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि तहसील स्तर पर खतौनी, हिस्सा प्रमाण पत्र और अन्य राजस्व अभिलेख प्राप्त करने के लिए शोषण का सामना करना पड़ रहा है। समय पर खाद-बीज न मिलने से खेती-किसानी ठप होने की कगार पर है। लहरा गांव के ग्रामीणों ने गंगा नदी से होने वाले कटान का मुद्दा भी उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि हर साल गंगा का कटान का उन्हें सामना करना पड़ता है। कटान को रोकने के लिए तत्काल स्थायी पक्का इंतजाम किया जाए। इस दौरान महेंद्र, शंकर वाल्मीकि, देवेश, दिनेशचंद्र, द्वारिकी, मलिखान, संतोष मिश्रा, सुनील ठाकुर, प्रेमशंकर, महेंद्र, दीपू पांडे, विमल कुमार सिंह, प्रवीण राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें