फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सुधारे गए अंकपत्र पहुंचे, पुराने प्रमाणपत्र होंगे वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) के बाद संशोधित परिणाम वाले परीक्षार्थियों के नए अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्राप्त हो चुके हैं। संबंधित विद्यालयों को छात्रों के पुराने प्रमाणपत्र वापस लेकर नए अंकपत्र वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

निर्देशों के अनुसार, वर्ष 2025 की इंटरमीडिएट परीक्षा में स्क्रूटनी के बाद जिन परीक्षार्थियों के अंक परिवर्तित हुए हैं, उनके संशोधित प्रमाणपत्र सह अंकपत्र तथा अनुत्तीर्ण अंकपत्र विद्यालयों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विद्यालयों को पुराने प्रमाणपत्रों का पूरा विवरण, अनुक्रमांक, प्रमाणपत्र क्रमांक और परीक्षाफल की स्थिति आदि का डाटा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराना होगा। इसके बाद ही विद्यालयों को संशोधित अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने कहा कि प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य या संस्थाध्यक्ष स्वयं उत्तरदायी होंगे। सभी विद्यालयों से निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें