फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: लीकेज की वजह से आ रहा दूषित पानी

Sat, 03 Jan 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो28ततारपुर कॉलोनी में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन होने से भरा पानी।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। नदरई हजारा नहर के पास स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी (ततारपुर माफी) में करीब एक साल से पाइपलाइन में लीकेज के चलते गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। कॉलोनी में रहने वाले लोग हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर है।
ततारपुर कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए नलकूप और ओवरहेड टैंक की व्यवस्था है। इसी नलकूप से 1200, 228 और 84 ब्लॉक की कॉलोनियों में पानी सप्लाई किया जाता है। आरिफ खान ने बताया कि पेयजल की पाइपलाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। लीकेज के कारण घरों के पास गंदा पानी जमा रहता है। जब सप्लाई शुरू होती है तो यही गंदगी नल के जरिये घरों के किचन तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन

पाइपलाइन के जरिये स्वच्छ पानी न मिलने के कारण लोग हैंडपंप पर निर्भर हैं, लेकिन वहां भी राहत नहीं है। ब्लॉक 69 के पास लगा हैंडपंप में भी अब बदबूदार पानी आने लगा है। सबसे ज्यादा परेशानी दूसरी मंजिल पर रहने वाले परिवारों को हो रही है। उन्हें नीचे से बाल्टियों में पानी भरकर ऊपर ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से लिखित और मौखिक शिकायत की गई है, लेकिन कोई हल नहीं निकला। एक साल से लोग दूषित पानी के कारण संक्रमण के खतरे में जी रहे हैं। लोगों को इंदौर जैसी घटना की आशंका है। लोगों ने जल्द ही पाइपलाइन की मरम्मत कर स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें