फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: राज्य कर कार्यालय भवन का निर्माण कार्य पूरा, हैंडओवर की तैयारी

विज्ञापन
फोटो03कासगंज कलेक्ट्रेट परिसर में बनाया गया राज्य कर भवन।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में राज्य कर विभाग के मंडल स्तरीय कार्यालय भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। भवन के हैंडओवर की तैयारियों के बीच शासन ने निर्माण कार्य के लिए 55.37 लाख रुपये की अंतिम वित्तीय किस्त मंजूर कर दी है।
विज्ञापन

जनपद सृजन के बाद से राज्य कर विभाग कार्यालय किराये के भवन में संचालित है। भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग अलीगढ़ ने अप्रैल 2025 में निर्माण कार्य शुरू किया। भवन निर्माण परियोजना की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृत लागत 5.97 करोड़ रुपये तय की गई। इससे पहले वर्ष 2025 में दो चरणों में 5 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी थी।
भवन की फिनिशिंग का कार्य अंतिम चरण में है। इस भवन में अधिकारियों के बैठने के लिए अलग-अलग कमरें तैयार किए गए हैं। वहीं कर्मियों के बैठने के लिए कमरे बनाए हैं। लिफ्ट, फिजिकल वेरिफिकेशन प्लेटफार्म सहित अन्य निर्माण कार्य विभाग ने पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन

टेंडर लागत के आधार पर शेष 55.37 लाख रुपये की अंतिम किस्त स्वीकृत होने के साथ ही परियोजना का वित्तीय प्रावधान पूरा हो गया है। पीडब्ल्यूडी अलीगढ़ एई हिमालय कुमार ने बताया कि जीएसटी भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें