फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ऑटो से सिपाही की पत्नी का पर्स उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में ऑटो से सफर कर रही सिपाही की पत्नी को झांसा देकर टप्पेबाजों ने जेवर और नकदी से भरा पर्स चोरी कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आगरा जिले के थाना खेरागढ़ में ग्राम बुरहरा की रहने वाली सुधा पत्नी रविशंकर ने सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पति पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी हैं। वर्तमान में थाना सहावर में तैनात हैं। उनके मुताबिक, 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे वह अपने पति और बच्चों के साथ छर्रा अड्डा से अतरौली जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुई थी। ऑटो में चालक के अलावा दो महिलाएं, दो लड़कियां और एक पुरुष भी सवार थे।
जैसे ही ऑटो हजारा नहर पुल के पास पहुंचा, तभी ऑटो में बैठी एक लड़की ने उनसे कहा कि आपकी आंख में कुछ लगा है, उसे साफ कर लो। वह उसकी बातों में उलझ गई और अपनी आंख साफ करने लगी। इस दौरान टप्पेबाजों ने चालाकी से उसका पर्स उड़ा लिया। फिर आरोपी बिलराम के पास ऑटो से उतर गए।
विज्ञापन

चोरी में सोने के जेवर और 9,000 रुपये थे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पूजा, सोनू और नीरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि महिला ने ऑटो से पर्स चोरी करने की तहरीर देकर तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें