फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: व्यावसायिक सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि, खाद्य कारोबारियों पर गहराया संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। व्यावसायिक गैस सिलिंडरों और 5 किलोग्राम के छोटे व्यावसायिक सिलिंडरों की कीमतों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि ने कासगंज के खाद्य कारोबारियों को सकते में डाल दिया है। कारोबारियों को कीमतों में कुछ बढ़ोतरी की उम्मीद तो थी, लेकिन यह वृद्धि इतनी अधिक होगी, इसका अंदाजा किसी को नहीं था।
विज्ञापन

इस बेतहाशा वृद्धि का सीधा असर खाद्य पदार्थों की कीमतों पर पड़ने की आशंका है, जिससे कारोबारी असमंजस की स्थिति में हैं और कीमतों में इस बढ़ोतरी को अनुचित ठहरा रहे हैं। छोटे और बड़े सभी तरह के खाद्य कारोबारी चिंतित हैं।
उनका कहना है कि इस तरह की मूल्य वृद्धि से उनके व्यवसाय की लागत बढ़ गई है। इसका भार उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा। बढ़ती लागतों के कारण, कई कारोबारी अब अन्य विकल्पों की तलाश कर रहे हैं ताकि वे अपने कारोबार को जारी रख सकें और उपभोक्ताओं को राहत प्रदान कर सकें। विभिन्न प्रकार के ईधन विकल्पों और ऊर्जा-कुशल उपकरणों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


19 किलो के कॉमर्शियल सिलिंडर में बढ़े 993 रुपये
मार्च माह में ही कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की कीमतों में दो बार वृद्धि दर्ज की गई थी। इसके बाद, हाल ही में एक बार फिर कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। मई माह की शुरुआत में 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि की गई है, जबकि 5 किलोग्राम के छोटे कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 261 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।



बोले कारोबारी-

- व्यावसायिक गैस की कीमतों में बेहताशा वृद्धि पहली बार हुई है। किसी भी सरकार में ऐसा कदम नहीं उठाया गया। एक साथ 993 रुपये सिलिंडर पर बढ़े हैं। इससे कारोबार पर असर आएगा। यह कदम उचित प्रतीत नहीं होता। - पंकज माहेश्वरी, खाद्य पदार्थ कारोबारी।

- छोटे व्यावसायिक सिलिंडर से पेटीज की दुकानदारी करते हैं। सिलिंडर की कीमत काफी बढ़ गई है। इसका असर आना लाजमी है। अभी कीमत नहीं बढ़ाई गई है। कीमत बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।- कमल अग्रवाल, खाद्य पदार्थ कारोबारी

- गैस सिलिंडर की कीमतें काफी अधिक हो गई हैं। इसका व्यापार पर असर आएगा। इतनी कीमतें बढ़ने की उम्मीद नहीं थी। कारोबार से जुड़ी चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। सरकार को कीमत बढ़ाने के फैसले पर पुर्नविचार करना चाहिए।- उमेश गौतम, खाद्य पदार्थ कारोबारी

- व्यावसायिक गैस को लेकर पिछले दो माह से परेशानी बढ़ी हुई है। कीमतें भी बड़ी हुई हैं वहीं जरूरत के मुताबिक सिलिंडर नहीं मिल पा रहे। जिससे कामकाज प्रभावित हैं। कीमतें बढ़ाने का निर्णय गलत है। इसका कीमतों पर भी असर आएगा- कुलदीप मिश्रा, होटल संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें