फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रंग-बिरंगी कांवड़ और भोले के रंग में रंगा सावन

विज्ञापन
फोटो 17- लहरा गंगाघाट पर कांवड़ सजाकर परिक्रमा लगाते कांवड़िये । स्रोत संवाद - फोटो : नारखी के गांव फतेहपुरा डेरा बंजारा में मौजूद ग्रामीण और पुलिस कर्मी। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
कासगंज। सावन मास में जिले में आस्था का एक अद्भुत और विराट सैलाब उमड़ पड़ा है। भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों से भारी संख्या में शिवभक्त लहरा, कादरगंज, कछला और अन्य प्रमुख गंगाघाटों पर कांवड़ भरने पहुंच रहे हैं। प्रशासन का अनुमान है कि पिछले 24 घंटों के भीतर करीब एक लाख शिवभक्त कांवड़ भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ होने के कारण कांवड़ियों को स्नान करने और कांवड़ भरने में कुछ कठिनाइयों का सामना जरूर करना पड़ा, लेकिन उनकी अटूट आस्था के आगे यह मुश्किलें बौनी नजर आईं।
श्रावण मास के पहले सोमवार को लेकर शिवभक्तों में गजब का उत्साह देखा गया। हालांकि दूर-दराज के इलाकों से आने वाले कांवड़ियों का पहुंचना चार दिन पहले ही शुरू हो गया था, लेकिन शनिवार से गंगाघाटों पर भक्तों की संख्या में भारी इजाफा होने लगा और रविवार को यह भीड़ अपने चरम पर पहुंच गई।
विज्ञापन

भोले के भक्त तरह-तरह की आकर्षक और सतरंगी कांवड़ सजाकर ले जाते नजर आए। विशेष तौर पर युवाओं के बीच डाक कांवड़ को लेकर भारी क्रेज दिखाई दिया। हर कांवड़िये की टोली के आगे डीजे से सजा वाहन चल रहा था, जिसके पीछे डाक कांवड़िये कांवड़ थामे चल रहे थे और उनके अन्य साथी बाइकों पर साथ चल रहे थे।
पूरा वातावरण भगवान शिव की भक्ति के भजनों और गगनभेदी जयकारों से पूरी तरह शिवमय हो उठा। तीर्थनगरी और उससे जुड़े सभी मार्ग कांवड़ियों की आवाजाही से गुलजार नजर आए। इसके अलावा तीर्थनगरी में सजा कांवड़ बाजार भी खरीदारों और दुकानदारों की चहल-पहल से आबाद रहा।
आगरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, टूंडला, फतेहाबाद, एटा और हाथरस सहित तमाम प्रमुख इलाकों के शिवभक्त कासगंज पहुंचे और कांवड़ भरकर अपने गंतव्य की ओर कूच किया। कासगंज-सोरोंजी-कछला एवं लहरा मार्ग पर लगातार कांवड़ियों की टोलियां एक के बाद एक आगे बढ़ती दिखाई दीं, और हर जुबां पर केवल भोले की जय-जयकार गूंज रही थी।

अभिषेक कर व्यक्त करेंगे कृतज्ञता
- हाथरस से गंगाजल लेने आए हैं। कलश में 61 लीटर जल भरकर ले जा रहे हैं। सलेमपुर में प्राचीन शिव मंदिर में भोले का पवित्र गंगाजल से अभिषेक करेंगे। - सनी, हाथरस
- भोले की कृपा से हमारे परिवार में खुशहाली और समृद्धि है। भोले के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पहले सोमवार को बटेश्वर में उनका अभिषेक करेंगे।- बबलू, फतेहाबाद
- भोले का अभिषेक करने के लिए 51 लीटर गंगाजल कलश में भरकर ले जा रहे हैं। पिछले पांच वर्षों से हर साल श्रावण मास में बीते लहरा घाट जल भरने आते हैं।- भोलेंद्र, फतेहाबाद

गंगा में पानी बढ़ने पर प्रशासन सतर्क
कासगंज। सोरोंजी के लहरा गंगाघाट पर पुलिस प्रशासन की कड़ी सतर्कता नजर आई। सीओ आंचल चौहान पुलिस टीम के साथ गंगाघाट पर तैनात रहीं। सीओ की टीम ने गंगा में बढ़ते पानी को देखते हुए श्रद्धालुओं को मुख्य धारा तक पहुंचने से रोका और सड़क के पास पहुंची गंगा की धारा पर स्नान करने और कांवड़ भरने को कहा। मुख्य धारा पर प्रशासन ने बल्लियों की बैरिकेडिंग बनाई गई। पुलिसकर्मी लोगों को सचेत करते नजर आए। संवाद

कांवड़ पर सजा द्वार बना आकर्षण
गंगाघाट से आंवलखेड़ा के कांवड़िये बड़ी आकर्षक कांवड़ सजाकर भोलनाथ का अभिषेक करने के लिए गंगाजल लेकर गए। कांवड़ में बना द्वार और ऊपर लगा शिवलिंग पूरे मार्ग में चर्चा का विषय बना रहा। आगरा के आंवलखेड़ा निवासी मोनू, मनोज, राहुल, सतेंद्र, मयंक की टोली ने इसे सजाया था। वह आगरा जाकर भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।

फोटो 17- लहरा गंगाघाट पर कांवड़ सजाकर परिक्रमा लगाते कांवड़िये । स्रोत संवाद- फोटो : नारखी के गांव फतेहपुरा डेरा बंजारा में मौजूद ग्रामीण और पुलिस कर्मी। वीडियो ग्रैब

Next
AU ऐप में पढ़ें