फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: कपड़ा कारोबारी की चोर समझकर कर दी पिटाई, व्यापारियों में आक्रोश...बाजार बंद कर किया प्रदर्शन

Mon, 25 Aug 2025 01:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कपड़ा कारोबारी को चोर समझकर बेरहमी से पीटा गया। कारोबारी का हालत गंभीर है। इस घटना को लेकर अन्य कारोबारियों में आक्रोश है। 
विज्ञापन
बाजार बंद कर धरने पर बैठे कारोबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा के कपड़ा कारोबारी अंकुर गुप्ता की बीती बृहस्पतिवार की रात एटा से लौटते वक्त गणेशपुर फाटक के पास कुछ लोगों ने चोर समझकर बेरहमी से पिटाई कर दी। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों और व्यापारियों में आक्रोश फूट पड़ा।
विज्ञापन



व्यापार मंडल सोमवार को बाजार बंद करके राजाराम चौराहे पर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए हैं। धरने में अंकुर गुप्ता की पत्नी शिल्पा गुप्ता समेत अन्य परिजन मौजूद हैं। व्यापारी बाजार बंद करके रोड पर ही धरने पर बैठ गए। सूचना पर एसडीएम पटियाली प्रदीप कुमार विमल और सीओ संतोष कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस धरने पर बैठे आक्रोशित व्यापारियों और परिजनों को मानने में जुटी है, लेकिन वे एसपी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े हुए हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, वह धरने पर बैठे रहेंगे। 

धरने पर बैठी पत्नी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि उनके पति को जान से मारने की कोशिश की गई। घटना का वीडियो मौजूद है। उसमें आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस ने चार दिन से कोई कार्रवाई नहीं की है। उनका आरोप है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया था, उन्हें भी छोड़ दिया गया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं हुई है। आरोपी आराम से खुलेआम घूम रहे हैं। 
विज्ञापन


यह हुई थी घटना
गंजडुंडवारा के मोहल्ला धनपाल में रहने वाले अंकुर गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता कपड़ा व्यापारी है। वह बृहस्पतिवार की रात कार में सवार होकर एटा से घर लौट रहे थे। वह रास्ते में गनेशपुर रेलवे फाटक बंद होने के कारण कार से उतरकर बस स्टॉप के पास खाली जगह में टॉयलेट करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें चोर समझकर बिना कुछ पूछे मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और कारोबारी को बेरहमी से पीटा गया। कुछ समझदार लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह व्यापारी की जान बचाई। इस दौरान अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कारोबारी ने तुरंत थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कारोबारी के सिर में गंभीर चोट लगी हैं। कारोबारी का दिल्ली में इलाज चल रहा है। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने प्यारे मियां निवासी गनेशपुर और नफीस निवासी सुजावलपुर समेत करीब 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें