फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्रूरता पूर्वक मवेशीयों को ले जाने में पुलिस ने तीन पकडें, भेजे जेल

विज्ञापन
फोटो30गंजडुंडवारा पुलिस की हिरासत में आरोपी। स्रोत-पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। गोरक्षक दल ने शनिवार को मवेशी से भरा लोडर पिकअप वाहन पकड़ा था। इस मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम में तीन लोगों को क्रूरता पूर्वक मवेशीयों को ले जाने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शनिवार को गोरक्षक दल ने 15 भैंस पड्डों को लोडर गाड़ी में पैर बांधकर क्रूरतापूर्वक ले जाने पर पकड़ लिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने जांच पड़ताल कर तीन आरोपियों में तफज्जुल हसन निवासी गांव शखानू थाना अलापुर जनपद बदायूं, आरिफ निवासी मोहल्ला कुरैशी सहावर, मोहम्मद राहिद निवासी गांव सुजावलपुर गंजडुंडवारा को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम में आरोपियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज करके जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें