फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा का रास्ता रोका, दो पक्षों में टकराव; गांव में पुलिस फोर्स तैनात

Tue, 14 Apr 2026 05:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

यूपी के कासगंज जिले में डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा का रास्ता रोक दिया गया। इसको लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। आला अधिकारी फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए। 
विज्ञापन
कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा का रास्ता रोकने पर विवाद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सहावर कोतवाली के गांव चहक गुनार में मंगलवार की शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।  
विज्ञापन


गांव चहका गुनार में मंगलवार की शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा गुनार की ओर से निकाले जाने का यादव पक्ष ने विरोध किया। दलित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने सड़क पर दूसरे पक्ष के लोगों ने  ट्रैक्टर, बुग्गी, थ्रेशर रखकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने इस ओर से शोभायात्रा को निकालने से मना कर दिया। 

 
विज्ञापन

विवाद की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। गांव में विवाद की सूचना पर सहावर सीओ शाहिदा नसरीन व काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। गांव में पुलिस पर पथराव की सूचना है। इस गांव में 30 साल पूर्व भी यादव पक्ष की ओर से शोभायात्रा निकालने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस दोनों को पक्षों को समझाने के प्रयास में लगी हुई है।

http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें