फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते ही देखते नहर में समा गई जिंदगी: नहाते समय तेज बहाव में बह गया ननिहाल आया मासूम, गोताखोर तलाश में जुटे

Sun, 18 Jun 2023 09:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, कासगंज

सार

कासगंज में देखते ही देखते नहर में समा गई जिंदगी। यहां ननिहाल आया मासूम नहाते समय तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंचे गोताखोर तलाश में जुटे हैं। 
विज्ञापन
नहाते समय तेज बहाव में बह गया ननिहाल आया मासूम, तलाश में जुटे गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में ननिहाल घूमने आया मासूम नहर में डूब गया। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घर वालों को पता चला तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे पीएससी गोताखोर, स्टीमर आदि के माध्यम से बच्चे की तलाश में जुट गए। घंटों बाद भी उसका पता नहीं चल सका। 

डूबते समय मदद को चीखा बच्चा

हादसा सहावर थाना क्षेत्र के चांडी गांव में हुआ। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवसी आरव (5) पुत्र अंकित यादव ग्राम चांडी में अपने नाना गुडडू के यहां घूमने गया था। वह ननिहाल के बच्चों के साथ नहर में नहाने के लिए चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूबने लगा तो उसने मदद के लिए चीख पुकार मचाई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ताजनगरी में यहां मिलता है सुकून: आगरा आए और इन जगहों पर नहीं घूमे तो क्या घूमे, ये हैं बेहतरीन पिकनिक स्पॉट

पानी के तेज बहाव में बह गया

साथ में नहा रहे बच्चों ने जब यह देखा तो उन्होंने बचाने के प्रयास किए, लेकिन वे उसे बचा नहीं सके। वह डूबकर लापता हो गया। बच्चों ने घर पहुंच कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश शुरू कर दी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई।

यह भी पढ़ेंः-  मरे हुए पति का बदल दिया बाप: संपत्ति हथियाने के लिए बहू ने रची ऐसी साजिश, हकीकत सुन पुलिस के भी उड़ गए होश

गोताखोर बच्चे की तलाश में जुटे

सीओ राजू निषाद, नायब तहसीलदार अजय कुमार मौके पर पहुंच गई। पीएसी के गोतखोर बुलाए गए। पीएससी की स्टीमर टीम भी बालक की तलाश के लिए पहुंच गई, लेकिन बालक का पता नहीं चला। थाना प्रभारी अनिल दौहरे ने बताया कि बालक की तलाश की जा रही है। अभी बालक का पता नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें