फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरपीएफ ने दो यात्रियों को लौटाया बैग और लैपटाप

Sun, 18 Jun 2023 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कानपुर अनवरगंज-कासगंज पैसेेंजर 15037 में दो यात्रियों के बैग छूट गए। जिसकी सूचना इज्जतनगर मंडल से आरपीएफ पोस्ट को मिली। आरपीएफ ट्रेन में चल रही एस्कॉर्ट टीम के द्वारा ट्रेन में सर्च अभियान चलाकर बैगों को बरामद कर लिया। दोनों ही बैगों को यात्रियों के सुपुर्द कर दिया गया।शनिवार को यात्रा के दौरान यात्री मोहम्मद जिया निवासी चमनगंज कानपुर का कायमगंज पर उतरते समय बैग ट्रेन में छूट गया। जिसकी जानकारी होने पर एस्कॉर्ट टीम ने ट्रेन में सर्च अभियान कर बैग को बरामद कर लिया। कंट्रोल रूम से संबंधित यात्री को इसकी सूचना दी गई। उनसे बैग में रखे सामान की जानकारी दी गई। जिसका मिलान होने पर उन्हें उनका बैग सौंप दिया गया। बैग में लैपटॉप, नए जूते व अन्य सामान मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं शुभम पांडे निवासी रशीदाबाद कंपिल जिला फर्रुखाबाद का बैग अधिक सामान होने के कारण कन्नौज पर उतरते समय ट्रेन में छूट गया। जिसमें एक वैवाहिक कार्यक्रम के लिए खरीदे गए नए कपड़े थे। आरपीएफ की एस्कॉर्ट टीम ने बैग को ट्रेन से बरामद कर लिया और यात्री को आरपीएफ पोस्ट पर बुलाकर उसे सौंप दिया गया। यात्रियों ने आरपीएफ की इस कार्य के लिए सराहना की।
आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि एस्कॉर्ट टीम के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। दोनों यात्रियों को उनके छूटे हुए बैग वापस करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें