फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ आज आएंगे कासगंज...विकास कार्यों की देंगे साैगात, तैयारी में जुटा प्रशासन

Tue, 20 May 2025 12:22 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी सौंपेंगे। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित पुलिस लाइन कासगंज पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण किया जाएगा। 
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (मंगलवार) को जिले में आएंगे। पुलिस लाइन सहित अन्य विकास योजनाओं को लोकार्पण ल शिलान्यास करेंगे। करीब पौने तीन घंटे तक सीएम जिले में रहेंगे। सीएम के दौरे की तैयारी में सोमवार को प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगे रहे।
विज्ञापन


शासन की तरफ से मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया है। कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 9:35 बजे अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से त्रिशूल एयरपोर्ट बरेली 10:05 बजे पहुंचेंगे। बरेली एयरपोर्ट से वह हेलीकॉप्टर से सुबह 10:35 बजे नवीन पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां पर प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा नेता स्वागत करेंगे। इसके पश्चात सीएम पुलिस लाइन के गंगा गेस्ट हाउस में पहुंचेंगे। 

 
विज्ञापन

यहां पर आधा घंटा रुकने के बाद पुलिसलाइन की बैरकों का निरीक्षण, पौधरोपण और जिम व मल्टीपर्पज हॉल का निरीक्षण करेंगे। 11:10 से 11:20 बजे तक वह पुलिस लाइन में आयोजित स्टॉल व प्रदर्शनी देखेंगे। इसके बाद 11:20 से 12:20 बजे तक समारोह में नवनिर्मित पुलिस लाइन सहित अन्य विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। 

मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी सौंपेंगे। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित पुलिस लाइन कासगंज पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित भी करेंगे। जनसभा के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 1.20 बजे हेलीकॉप्टर से त्रिशूल एयरपोर्ट बरेली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें