फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: चौथे दिन गूंजे माता के जयकारे, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

विज्ञापन
फोटो 11 - कासगंज के पथवारी मंदिर पर बुधवार की सुबह माता के अ​भिषेक को कतार में खड़े श्रद्धालु।
विज्ञापन
कासगंज। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को जिलेभर के देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मां कुष्मांडा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। चामुंडा मंदिर से लेकर शातांपुरी कॉलोनी स्थित काली और हुल्का देवी मंदिर तक भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध मां चामुंडा मंदिर में सुबह से ही उत्सवी माहौल नजर आया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता के चरणों में शीश नवाया। वहीं, शहर के काली मंदिर में नौ दिवसीय विशाल हवन का आयोजन किया गया है।
महंत रमाकांतपुरी की देखरेख में सुबह-शाम श्रद्धालु हवन कुंड में आहुतियां दे रहे हैं। इस दौरान पुरानी परंपरा के अनुसार मां काली की तलवार से पेठे की बलि भी दी गई। शाम को होने वाली महाआरती में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

उधर, अमांपुर, सोरोंजी, गंजडुंडवारा, पटियाली, मोहनपुरा और ढोलना समेत विभिन्न कस्बों के देवी मंदिरों में भी सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का आना-जाना जारी रहा। गूंजते घंटा-घड़ियालों और माता रानी के जयकारों से पूरा जिला भक्तिमय नजर आया।

फोटो 11 - कासगंज के पथवारी मंदिर पर बुधवार की सुबह माता के अभिषेक को कतार में खड़े श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें