फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बदलते मौसम से बिगड़ी सेहत, अस्पताल में मरीजों की भीड़

विज्ञापन
फोटो27जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। लगातार बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ गई हैं। सर्दी, खांसी और बुखार जैसी बीमारियों से लोग पीड़ित हो रहे हैं। इससे जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों में जिला अस्पताल में 686 बुखार के मरीजों का इलाज किया गया। इसी अवधि में 513 सांस संबंधी और 149 डायरिया के मरीज भी अस्पताल पहुंचे। मौसम बार-बार अपना मिजाज बदल रहा है, जिससे लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है।
कभी तेज हवाएं चल रही हैं तो कभी बारिश हो रही है। रविवार को हुई ओलावृष्टि ने मौसम को और भी अस्थिर कर दिया। इस मौसम का असर बच्चों, बुजुर्गों और अन्य संवेदनशील लोगों की सेहत पर साफ देखा जा रहा है।
विज्ञापन

दो दिन में मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती हैं।चिकित्सकों का कहना है कि अचानक मौसम बदलने से प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।


इन बातों का रखें ध्यान
-मास्क का प्रयोग करें
-बाजार के खुले व कटे फलों का सेवन न करें
-पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें
-साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
-सेहत प्रभावित होने पर चिकित्सक को दिखाकर दवा लें


वर्जन
इस समय मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में सावधानी आवश्यक है। लापरवाही सेहत पर असर डाल सकती है। अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। - डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें