फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सीबीएसई 12वीं जीव विज्ञान परीक्षा आसान, छात्रों में खुशी

विज्ञापन
फोटो07कासगंज में एनआर प​ब्लिक स्कूल सीबीएसई परीक्षा केंद्र से निकलते परीक्षार्थी।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सीबीएसई कक्षा 12वीं जीव विज्ञान की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पेपर का स्तर आसान होने से परीक्षार्थियों में काफी खुशी देखने को मिली। अधिकतर छात्रों ने निर्धारित समय से पहले ही प्रश्नपत्र हल कर लिया।
विज्ञापन

जेपी पब्लिक स्कूल में पंजीकृत सभी 54 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। एनआर पब्लिक स्कूल में भी सभी 74 और सेठ एमआर जयपुरिया पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 156 में से 153 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रश्नपत्र में पुष्पीय पौधों में लैंगिक प्रजनन और मानव प्रजनन से संबंधित प्रश्न थे। प्रजनन स्वास्थ्य, वंशागति और विविधता के सिद्धांत, आणविक आधार, मानव स्वास्थ्य और रोग से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। जैव प्रौद्योगिकी के सिद्धांत व प्रक्रियाएं तथा इसके अनुप्रयोग भी प्रश्नपत्र का हिस्सा रहे।

-
परीक्षार्थियों की बात

पेपर में बहुविकल्पीय और डायग्राम आधारित प्रश्न काफी सरल थे। उन्हें अधिकतर प्रश्न तैयार किए हुए मिले, जिससे उनका पेपर अच्छा हो गया। - चेतन भारद्वाज, परीक्षार्थी
विज्ञापन

अति लघु और केस स्टडी आधारित प्रश्न बहुत सरल थे। अधिकांश प्रश्न सीधे पाठ्यक्रम से पूछे गए थे, जिससे उन्हें हल करने में अधिक समय नहीं लगा। - अली मुर्तजा, परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें