फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला को खेत पर अकेला देख बिगड़ी युवक की नीयत, पहुंच गया पास और करने लगा गंदी हरकतें; फिर जो हुआ

Sat, 03 Feb 2024 05:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में महिला को खेत पर अकेला देखकर युवक की नीयत बिगड़ गई। वह पास पहुंच गया और गंदी हरकतें करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
woman crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में खेत में चारा काटने गई महिला से छेड़खानी की गई। महिला का पति जब आरोपियों के घर विरोध जताने पहुंचा तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में महिला ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मामला ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां 25 जनवरी की दोपहर एक महिला चारा काटने के लिए खेत पर गई थी। खेत पर मौजूद गांव का उदयवीर महिला से छेड़छाड़ करने लगा। महिला की चीख पुकार करने पर अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। महिला ने घटना की जानकारी पति सहित अन्य परिजनों को दी। 

विरोध जताने के लिए उसका पति आरोपी उदयवीर के घर पहुंचा। वहां मौजूद उदयवीर के भाई सुनवीर ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पति व महिला थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें