फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: भाजपा से टिकट की दावेदार पूर्व विधायक पर हमला, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Sat, 03 Feb 2024 09:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

पूर्व विधायक डॉ. अनीता लोधी के काफिले पर हमला किया गया। उनका कहना है कि उन्होंने एटा-कासगंज लोकसभा सीट के लिए भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया है। इस बात से कुछ लोग नाराज हैं। 

 
विज्ञापन
anita lodhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के डिबाई की पूर्व विधायक डॉ. अनीता लोधी का कहना है कि हमला उन पर उनके काफिले पर किया गया। लेकिन पुलिस ने उनकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि जिन लोगों ने हमला किया उनकी एफआईआर दबाव में दर्ज कर ली गई। यह न्याय संगत नहीं है, कैसे न्याय मिलेगा। पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के डीजीपी से फोन पर बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है और न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत अपलोड की है। कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री से भी मिलेंगी।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने एटा-कासगंज लोक सभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी से टिकट के लिए आवेदन किया है। वह इस सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। इसी क्रम में वह एटा व कासगंज में लोगों से मिलने का कार्यक्रम बनाया। उनके दावे से कुछ लोग डर गए हैं। उन्होंने किसी नेता का नाम लिए बगैर कहा कि डर के कारण ही उन पर हमला हुआ है। उन्होंने कहा कि अपर पुलिस अधीक्षक को पूरा घटनाक्रम बताते हुए तहरीर दी। उनकी तहरीर पर अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस दबाव में काम रही है। उन्होंने पहले शिकायत देने की बात भी कही। पूर्व विधायक ने बताया कि प्रदेश के डीजीपी ने उन्हें न्याय संगत कार्रवाई का भरोसा दिया है। एसपी अर्पणा रजत कौशिक का कहना है कि फायरिंग के इस मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। विवेचना में जो साक्ष्य मिलेंगे उनके अनुसार कार्रवाई की दिशा तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें