फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अमांपुर में कार ने बाइक में मारी टक्कर, पिता की मौत, दो बच्चियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर के पास एटा मार्ग पर मंगलवार रात करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार राम किशोर उर्फ किशोरी लाल (55) निवासी ग्राम फकोता की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार उसकी दो नाबालिग बेटियां नेहा (14) और शिवानी (15) घायल हो गईं, जिन्हें नाजुक हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को जिला मोर्चरी में रखवाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, मृतक के पुत्र शिपन कुमार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है कि क्षत-विक्षत होने के कारण पिता के शव का पोस्टमार्टम रात में ही कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंपा जाए। सीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें