फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कैबिनेट मंत्री ने किए भगवान वराह के दर्शन

Wed, 06 May 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो05सोरोंजी के वराह मंदिर में भगवान वराह की पूजा करते कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, भाजपा
विज्ञापन
सोरोंजी। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह मंगलवार देर रात तीर्थनगरी के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

सुबह कैबिनेट मंत्री और पत्नी वंदना सिंह ने हरि की पौड़ी में स्नान कर दुग्धाभिषेक किया। इसके पश्चात मंदिर पहुंचकर भगवान वराह की पूजा की। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने हरि की पौड़ी की परिक्रमा कर तुलसी स्मारक, श्याम वराह मंदिर, शनि देव मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, रघुनाथजी मंदिर, बालाजी दरबार आदि मंदिरों में दर्शन किए।
नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने अपने आवास पर उनका स्वागत किया। इस दौरान सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेंद्र सिंह राना, नगर भाजपा अध्यक्ष आदित्य दुबे, रामगोविंद महेरे, आशुतोष त्रिवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, रविंद्र लोधी, राजवीर सिंह भल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें