फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बहनों के स्नेह की डोर से सजीं भाइयों की कलाइयां

विज्ञापन
फोटो 1- कासगंज में अक्षिता अपने भाई देवगोविंद सिंह के राखी बांधती हुई। स्रोत स्व्यं
विज्ञापन
कासगंज। जिले में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार की विशेष चहल-पहल रही। बहनों ने पूरे विधि-विधान से भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधी। बदले में भाइयों ने मनपसंद उपहार देकर जीवनभर रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

त्योहार को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक में खासा उत्साह देखा गया। स्नान-ध्यान के बाद नागपंचमी पर बोई गई भुजरियों का विधि-विधान से पूजन कर रक्षा सूत्र अर्पित किए गए। घरों में बने पारंपरिक पकवानों और मिठाइयों की महक से माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
विज्ञापन

राखी बंधवाने के बाद बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहा।
-

फोटो 1- कासगंज में अक्षिता अपने भाई देवगोविंद सिंह के राखी बांधती हुई। स्रोत स्व्यं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें