फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जीजा की मौत, साले ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप

विज्ञापन
फोटो 39 -ढोलना के नगला बंजारा में युवक की मौत के बारे में जानकारी करती पुलिस । स्रोत:पुलिस मीडि
विज्ञापन
ढोलना। गांव नगला बंजारा में बुधवार की देर रात एक 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सनसनी फैल गई। मामले में मृतक के साले ने पुलिस को फोन कर अपने बहनोई की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हत्या की सूचना मिलते ही आनन-फानन में ढोलना थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला अलीगढ़ के थाना गंगीरी अंतर्गत गांव सहजाबाद उदयपुर निवासी भूरी सिंह ने बुधवार की देर रात करीब 11:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उनके जीजा राकेश सिंह (40) निवासी नगला बंजारा की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर जब पुलिस टीम गांव पहुंची, तो वहां कहानी कुछ और ही नजर आई।
मौके पर मौजूद मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि राकेश सिंह पिछले आठ वर्षों से टीबी की बीमारी से पीड़ित थे, जिसके कारण उनकी हालत लगातार खराब चल रही थी। दो दिन पहले अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई, जिस पर परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन

यहां से डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे किसी निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही राकेश ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस गांव ले आए।
कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि प्राथमिक जांच और ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया है कि युवक लंबे समय से टीबी रोग से ग्रसित था। साले की ओर से लगाए गए हत्या के आरोप को देखते हुए शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। परिजन की तरफ से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
साले भूरी सिंह ने बताया कि मृतक राकेश सिंह गांव-गांव फेरी लगाकर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में अब उनका एक 14 वर्षीय पुत्र सुमित है। राकेश की असमय मौत के बाद से पत्नी, बच्चे और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें