फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ब्राइडल सैंडल महिलाओं की तो जयपुरी नागरा पुरुषों की पहली पसंद

विज्ञापन
फोटो45कासगंज में एक दुकान से खरीदते जयपुरी नागरे। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सहालग का सीजन शुरू होते ही बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शादी-ब्याह के इस सीजन में कपड़ों के साथ-साथ फुटवियर (जूता कारोबार) भी पूरी तरह चमक उठा है। शहर के जूता शोरूम और दुकानों पर खरीदारों की चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में 150 से ज्यादा फुटवियर की दुकानें हैं। शहर में ही 40 से ज्यादा शोरूम व दुकानें हैं। इस बार बाजार में न केवल पारंपरिक जूतों बल्कि आधुनिक और डिजाइनर फुटवियर का भी क्रेज दिख रहा है। ब्राइडल सैंडल-चप्पल और जयपुरी नागरा की सबसे ज्यादा डिमांड है। सहालग सीजन में महिलाएं अपने लहंगे के रंग और कढ़ाई के हिसाब से फुटवियर की मैचिंग करवा रही हैं। दुकानदार ग्राहकों की पसंद को देखते हुए गोल्ड, सिल्वर और पेस्टल शेड्स में ब्राइडल बैली और चप्पलों का नया स्टॉक मंगा रहे हैं।
महिलाओं में ब्राइडल बैली, हैवी वर्क वाले फुटवियर और डिजाइनर सैंडल पहली पसंद बने हुए हैं। वहीं, पुरुषों के लिए लेदर फॉर्मल शूज और जयपुरी नागरा की सबसे ज्यादा डिमांड है। बाजार में 700 से लेकर 5000 रुपये तक की रेंज में बेहतरीन कलेक्शन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन




दुकानदार रहीस अहमद ने बताया कि सहालग सीजन को देखते हुए ब्राइडल कलेक्शन का नया स्टॉक मंगाया है। सबसे ज्यादा इसकी ही मांग रहती है। इसके अलावा पार्टी वियर और जयपुरी जूतियों की अच्छी बिक्री हो रही है। सहालग के कारण बिक्री में करीब 30 फीसदी का उछाल आया है। इससे अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें