फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव मिला

विज्ञापन
फोटो06कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर मृतक सुधा के बारे में जानकारी देते परिजन । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव मुनीर नगर में बुधवार सुबह विवाहिता सुधा (32) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में चारपाई पर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पति सहित ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतका के पिता विजय सिंह निवासी गांव समदा, थाना बागवाला जिला एटा ने बताया कि उन्होंने बेटी सुधा की शादी 13 साल पहले मुनीर नगर निवासी ओमकार के साथ की थी। पिता का आरोप है कि हाल ही में मकान निर्माण के दौरान पति और ससुराल जन सुधा पर मायके से पैसे लाने का दबाव बना रहे थे।
मना करने पर उसके साथ लगातार मारपीट और उत्पीड़न किया जा रहा था। पिता के अनुसार, 21 जुलाई की रात करीब 1 बजे सुधा ने फोन कर रोते हुए बताया था कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और उसकी जान लेने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन

परिजन ने उसे तुरंत मायके आने को कहा, लेकिन रात अधिक होने के कारण सुधा ने सुबह आने की बात कही। बुधवार सुबह जब मायके वाले मुनीर नगर पहुंचे, तो सुधा का शव चारपाई पर पड़ा था और ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर भाग चुके थे।
सूचना मिलने पर अमांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सहावर सीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें