फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : तीन जोनल और आठ सेक्टर में बांटे परीक्षा केंद्र

Wed, 11 Feb 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो02जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। नकल विहीन बोर्ड परीक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां कर ली हैं। जिले के परीक्षा केंद्रों को तहसील के आधार पर तीन जोन में विभाजित किया गया है। इन जोनों को आठ सेक्टर में विभक्त किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

जिले में 64 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। हाईस्कूल में इस बार 21,717 छात्र‑छात्राएं पंजीकृत हैं, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 18,645 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा 18 फरवरी से प्रारंभ होगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गई है।



दो केंद्रों पर होगा उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन
बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। बीएवी इंटर कॉलेज मुख्य संकलन केंद्र रहेगा। इसके अलावा भागवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पटियाली को उप संकलन केंद्र बनाया गया है। केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल अलग-अलग कक्ष में रखे जाएंगे। ओएमआर उत्तर पत्रक के लिफाफे रखने के लिए भी अलग कक्ष की व्यवस्था रहेगी। इन कक्षों की सीसीटीवी से निगरानी होगी।
विज्ञापन




परिचय पत्र हस्ताक्षर के लिए सौंपी जिम्मेदारी
बोर्ड परीक्षा में 2387 कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता पड़ेगी। परिषद से क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र उपलब्ध कराए गए हैं। इन परिचय पत्र पर प्रतिहस्ताक्षर करने की जिम्मेदारी पंडित दीन दयाल राजकीय मांडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश यादव को दी गई है।



बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। केंद्रों के लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र भी निर्धारित हो गए हैँ। - जगदीश प्रसाद शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक

:::सभी केंद्रों के ध्यानार्थ...14 से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगेंगे प्रश्नपत्र



प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के लिए 8033 केंद्रोें पर 14 फरवरी से प्रश्नपत्र पहुंचने लगेंगे। 18 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होनी हैं। जिन जिलों में कम परीक्षा केंद्र हैं, वहां 15 फरवरी तक प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने कहा कि इसको लेकर सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें