कासगंज नगर पालिका परिसर के प्राचीन मंदिर में भगवान की तस्वीरों पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया और तस्वीरों की सफाई कराई गई।
कासगंज नगर पालिका परिसर स्थित प्राचीन मंदिर में बनी भगवान की तस्वीरों पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। मंगलवार को जब श्रद्धालुओं को इस घटना की जानकारी हुई, तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भक्तों ने तस्वीरों की तत्काल सफाई कराई और इसके लिए जिम्मेदार आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
आरोप है कि नगर पालिका की ओर से मंदिर में हाल ही में रंगाई-पुताई का काम कराया गया था। पालिका प्रशासन ने काम का भुगतान नहीं किया गया, जिससे नाराज होकर ठेकेदार ने कथित तौर पर प्रतिमा पर कालिख पोत दी। सभासदों ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी पर कार्रवाई की मांग उठाई है।