फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, साथी हुआ घायल

Thu, 15 Jan 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
हादसे के बारे में घायल अरविंद से जानकारी करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात बाइक से घर लौट रहे व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई है। दुर्घटना में पीछे बैठा युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सोरोंजी कोतवाली पुलिस के अनुसार, गांव मल्लाह नगर निवासी रक्षपाल (55) पुत्र शंकर और अरविंद (35) पुत्र वैद्य रमन लाल कश्यप बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे बाइक पर सवार होकर नगरिया से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोरोंजी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद रक्षपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अरविंद को चोटें आई थीं, उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें