फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो24अर्पित वर्मा। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर मार्ग पर रविवार की देर रात नगला चिंती के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी मौत हो गई। युवक बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन

अमांपुर के गांव खेरिया निवासी सोनू पुत्र पप्पू उर्फ हेम सिंह (28) कासगंज में राज कोल्ड स्टोर चौराहा स्थित शराब के ठेका पर सेल्समैन का कार्य करता था। वह रविवार की रात ठेका बंद करके बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। अमांपुर मार्ग पर नगला चिंती के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में वह घायल हो गया। घटना के बाद राहगीर और आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमांपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें