फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हाथरस के भूरा ने दातागंज के जितेंद्र को दी पटकनी

विज्ञापन
फोटो52गांव नरदौली में आयोजित दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान । स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कासगंज/ पटियाली। गंजडुंडवारा ब्लॉक की ग्राम पंचायत नरदोली स्थित मां काली मंदिर पर मंगलवार को मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में कुश्ती दंगल भी हुआ, इसमें पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जोर आजमाइश की।
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले देखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग पहुंचे। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। दंगल संयोजक पवन चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद पहलवानों के बीच कुश्ती मुकाबले कराए गए। हाथरस के भूरा ने दातागंज के जितेंद्र को पटखनी दी जबकि शेरपुरा के अनूप ने मोहनपुरा के देवेंद्र को चित कर मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

इसके अलावा आगरा के दीपक और गौरव बहोरा, खिदरपुर के जितेंद्र और मारहरा के शिवम, मोहित नगरिया और जीतू नादरमई के बीच कुश्ती बराबर पर रही। विजेता पहलवानों को आयोजक कमेटी के सदस्यों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मेले और दंगल के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान राहुल सूरज ठाकुर, जेपी ठाकुर, गीतम सिंह चौहान, रामवीर ठाकुर, विवेक शर्मा, राजू पहलवान , संजू सिंह, जसवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें