माता-पिता के साथ कांवड़ लेकर गुजरता बालक कांवड़िया। संवाद
ढोलना। गांव तैयबपुर सुजातगंज में रविवार की शाम एक युवती ने घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। हाल ही में उसकी शादी तय हुई थी। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
गांव निवासी 18 वर्षीय सिंकी पुत्री सेवेंद्र सिंह ने रविवार शाम को कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजन ने खिड़की से झांककर देखा, तो उनका शव फंदे पर लटका मिला। आनन-फानन में शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही सीओ सदर आंचल चौहान और ढोलना थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के भाई दिव्यांशु ने बताया कि सिंकी की शादी एटा जिले के मारहरा थाना क्षेत्र के गांव बुढ़रा निवासी नीरज के साथ तय हुई थी। मृतका के पिता पेशे से मजदूर हैं। मां भगवान देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
माता-पिता के साथ कांवड़ लेकर गुजरता बालक कांवड़िया। संवाद