फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रिकवरी करने गई बैंक की टीम पर हमला...मैनेजर को दौड़ा-दाैड़ाकर पीटा, बना लिया बंधक; पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 24 Sep 2025 11:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

बैंक मैनेजर समेत अन्य कर्मचारियों को दौड़ा कर पीटा। सभी को बंधक बना लिया। आरोप है कि जेब में रखे 5 हजार रुपये और गले में पहनी सोने की चेन लूट ली। 
 
विज्ञापन
थाने में शिकायत करने पहुंचे बैंककर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव रामताल में बुधवार को रिकवरी पर टीम के साथ गए केनरा बैंक के मैनेजर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पीटा और बंधक बना लिया। सूचना पर क्षेत्रीय कार्यालय और गंजडुंडवारा ब्रांच से बैंक कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें बंधन मुक्त कराया। बैंक मैनेजर ने चार नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गांव बहरोजपुर स्थित केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक सुनील कुमार ने थाना सिंकदरपुर वैश्य में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह बुधवार की दोपहर रिकवरी एजेंट दिनेश कुमार, एआरओ कमल पंत, सहायक प्रबंधक सुधीर कुमार, गार्ड कुलदीप और दयावीर सिंह के साथ गांव रामताल रिकवरी करने गए थे। उन्होंने बताया कि गांव निवासी मोहर सिंह ने बैंक से केसीसी कराई थी। उस पर करीब 10 लाख रुपये बकाया है। जैसे ही बैंक की टीम को मोहर सिंह ने देखा, वैसे ही मौके से भाग गया। जब उसके परिजन से मोहर सिंह को बुलाने की बात कहीं तो मोर सिंह, काली चरन, लखन सिंह,अवधेश समेत पांच अज्ञात लोगों ने बैंक टीम पर हमला कर दिया।
 
विज्ञापन

बैंक मैनेजर समेत अन्य कर्मचारियों को दौड़ा कर पीटा। सभी को बंधक बना लिया। उनका आरोप है कि जेब में रखे 5 हजार रुपये और गले में पहनी सोने की चेन लूट ली। वीडियो बनाने का प्रयास किया तो मोबाइल फोन हाथ से छीनकर तोड़ दिया। उन्होंने किसी तरह क्षेत्रीय कार्यालय एटा और गंजडुंडवारा ब्रांच के मैनेजर को फोन करके घटना की जानकारी दी।

सूचना पर अन्य बैंक कर्मी मौके पर पहुंचे और टीम को बंधन मुक्त कराया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि मामले में बैंक मैनेजर ने मोर सिंह, काली चरन, लखन सिंह,अवधेश समेत पांच अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें