फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों के बैंक खाते सीज

Sat, 06 Jun 2026 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में नामजद दो आरोपियों के बैंक खातों में जमा कुल 63 हजार रुपये कुर्क कर लिए।
विज्ञापन

यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट प्रणय सिंह के आदेश पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत राज्य सरकार के पक्ष में की गई है। सीओ शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, थाना अमांपुर पर पंजीकृत 2/3 गैंगस्टर एक्ट के आरोपी कल्लू उर्फ हुसने जफर निवासी कमालपुर के भारतीय स्टेट बैंक शाखा अमांपुर के खाते से 23 हजार रुपये कुर्क किए गए हैं। वहीं, दूसरे आरोपी अकरम निवासी कमालपुर की पत्नी फराहना के भारतीय स्टेट बैंक शाखा जिला चिकित्सालय कासगंज के खाते से 40,837 कुर्क किए गए हैं। थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों ने लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहकर यह अवैध धन अर्जित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें